नई दिल्ली, (media saheb.com)
कांग्रेस
के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर दलितों, आदिवासियों
और मुसलमानों का दमन करने का आरोप लगाते हुए आज सवाल किया कि क्या मोदी सरकार ने
संविधान के अनुच्छेद 15 और अनुच्छेद 25 को भी बेच दिया है।
राहुल गांधी ने
सरकार पर फूट डालो और राज करो की नीति पर चलने का आरोप लगाया और प्रश्न
किया कि क्या इस सरकार ने नागरिकों को आजादी का अधिकार देने वाले संविधान के
अनुच्छेद 15 और 25 को भी बेच
दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक व्यक्ति को ट्रक
के पीछे बांधकर घसीटा जा रहा है। वीडियो में एक धर्म विशेष के कुछ युवा कह रहे हैं
कि हमें जबरन ‘जय श्री राम’ बोलने को कहा जा रहा है।
कांग्रेस
के पूर्व अध्यक्ष ने इसी वीडियो को आधार बनाकर सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया “संविधान के अनुच्छेद 15 व 25 भी बेच दिए।”
इस बीच
कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया “भाजपा की
नफरतजीवी विचारधारा ने समाज में नफरत को बढ़ाया है, जिसके
परिणामस्वरूप जातिगत अत्याचार बढ़ा है। भाजपा की नफरतजीवी विचारधारा देश के लिए
हानिकारक साबित हो रही है।”
पार्टी ने
एक अन्य ट्वीट में कहा कि संविधान का अनुच्छेद 15 भारत के
हर नागरिक को भेदभाव के बिना जीने की इजाजत देता है। दुर्भाग्य से PM नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आए हैं तब
से लोगों का यह अधिकार छिन्न गया है।
‘फूट डालो
और राज करो’ की नीति आधार पर चलने वाली पार्टी से
कैसे उम्मीद की जा सकती है कि वह धार्मिक स्वतंत्रता और सद्भाव के सिद्धांत की
सबसे बड़ी ताकत को समझेगी। संविधान के अनुच्छेद 25 पर लगातार
किया जा रहा हमला भाजपा के शासन में फैली नफरत को उजागर करता है।(वार्ता) For English News : the states.news
Friday, July 10
Breaking News
- इस बैंक का नया आदेश विवादों में, बिना लंच ब्रेक सुबह से शाम तक काम; कर्मचारियों में नाराजगी
- 13 जुलाई से शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, बिना बैरियर कटेगा टोल टैक्स सीधे
- Bastar News: अंतिम चरण में गोंचा महापर्व की तैयारियां, उत्सव को लेकर बढ़ा उत्साह
- योगी सरकार की बागवानी योजना से किसानों की बढ़ रही आय, आधुनिक खेती को मिल रहा बढ़ावा
- राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
- TCS धर्म परिवर्तन मामले में निदा खान को जमानत, कोर्ट ने ‘श्रीकृष्ण’ के उदाहरण के साथ सुनाया अहम फैसला
- बिहार शिक्षकों के लिए आज खुला ट्रांसफर पोर्टल, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया
- अयोध्या और बस्ती को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी
- इंग्लैंड ने 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज, हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द; नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा
- यूपी में योगी सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदलाव

