नई दिल्ली, 26 जून (mediasaheb.com) । मोदी सरकार एक साल के अंदर राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति जारी कर देगी। इस नीति के बनने के बाद इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन होने वाले कारोबार को विकसित करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी ई-कॉमर्स कंपनियों सहित विभिन्न पक्षों के साथ लगातार दूसरे हुई बैठक के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी है।
मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय अगले 12 महीने के दौरान एक राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति लाने के लिए एक रूपरेखा तैयार करेगा। इसकी मांग करोबारी संगठन भी बहुत दिनों से कर रहे हैं। इसके लिए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने मंत्रालय को एक सुझाव और ज्ञापन भी सौंपा है।
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वाणिज्य मंत्रालय ने फरवरी माह में राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति का मसौदा जारी किया था। इसमें कारोबारियों के लिए संवेदनशील आंकड़ों एवं जानकारियों को लोकल स्तर पर जुटाने और उसका प्रसंस्करण करने तथा विदेशों में उसे रखने को लेकर नियम-शर्तें भी रखी गई थी।
कुछ कंपनियों ने जताई थी आपत्ति इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन कारोबार करने वाली कई विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों ने नीति के मसौदे में दिए गए कुछ बिंदुओं को लेकर चिंता जताई थी।
बैठक में ई-कॉमर्स कंपनियों ने उठाए कई मुद्दे बैठक में फ्लिपकार्ट, मेकमाईट्रिप, अमेजन, स्नैपडील, पेटीएम, ईबे, स्विगी और अन्य कंपनियां भी उपस्थित थीं। इस मामले में खुदरा और ई-कॉमर्स कंपनियों से मंत्री की एक बौर और बैठक होगी, जिसमें उनकी समस्याओं का आगे और समाधान हो सकेगा। इसके साथ ही ई-वाणिज्य कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे भी उठाए, जिसमें जीएसटी और छूट से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं। (हि.स.)
Thursday, July 30
Breaking News
- लालसोट से दूदू हाईवे के लिए 601 करोड़ मंजूर, सफर होगा तेज और सुरक्षित
- अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक संदेश में कही दिल की बात
- शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ
- भोपाल में अवैध दुकानों पर कार्रवाई पर सवाल, बिना नाम और तारीख के बांटे नगर निगम के नोटिस
- आज राज्यसभा में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, NDA के पास बहुमत या चुनौती? जानिए पूरा नंबर गेम
- RDVV परीक्षा पोर्टल पर अभद्र शब्द का मामला गरमाया, MP Online से मांगा जाएगा जवाब; तकनीकी जांच तेज
- सावन में शिव कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां
- बरेली में बढ़ेंगे जमीन के सर्किल रेट, 15 अगस्त के आसपास लागू होंगी नई दरें
- उत्तराखंड में बारिश का कहर, चेतावनी निशान पर पहुंची गंगा; बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से संकट
- छात्रों पर हिंसा विवाद के बीच CRPF चीफ का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं जिम्मेदारी लूंगा, डरने की जरूरत नहीं’


