रायपुर (mediasaheb.com) भारतीय
जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन
सिंह ने राज्य में सरकारी शराब की दुकानों में 30 प्रतिशत
अवैध शराब की बिक्री होने तथा इसमें करोड़ो की अवैध कमाई किए जाने का आरोप लगाया
है।
डा.सिंह
ने BJP की
राज्यस्तरीय वर्चुअल रैली को आज सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल
के एक वर्ष की तमाम उपलब्धियों का जहां विस्तार से उल्लेख किया,वहीं राज्य की लगभग 20 माह
पुरानी भूपेश सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होने दावा किया कि राज्य की शऱाब
दुकानों पर 30 प्रतिशत तक अवैध शराब बिक रही है,जिससे 100 करोड़
रूपए महीने की अवैध कमाई हो रही है।
उन्होने
कहा कि छल,झूठ एवं फरेब से कांग्रेस ने लगभग 20 माह पूर्व राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई,लेकिन जब चुनावी वादे पूरा करने का समय आया तो पीछे हट
गई।उन्होने कहा कि किसानों से 2500 रूपए
क्विंटल में समर्थन मूल्य पर धान खरीद का वादा किया।फिर समर्थन मूल्य एवं घोषित
मूल्य के अन्तर को बाद में देने की बात की।फिर इसे चार किश्तों में देने की बात
की।अभी तक केवल एक किश्त दी गई है,जबकि
दूसरी अगस्त में देने की बात की जा रही है।
डा.सिंह
ने कहा कि दूसरी किश्त देने के 2-3 माह बाद ही फिर नया खऱीद सीजन आ जायेगा।
पहले खरीद के वक्त देने की बात करना फिर कई किश्तों में देने की बात करना किसानों
के साथ धोखा है।उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे में 2 साल का बकाया बोनस देने की बात की थी,उसका कोई अता पता नही है।बेरोजगारों को भी धोखा दिया
गया।उन्हे बेरोजगारी भत्ता देने के वादे पर सरकार चुप है।
उन्होने
कहा कि वृद्धावस्था,विकंलाग एवं निराश्रित पेंशन के बारे में
किए वादे को भी भुलाया जा रहा है।उन्होने कहा कि यह सरकार जनता की नजरों में
बेनकाब हो गई है,और इसने अपना विश्वास बहुत कम समय में खो
दिया है।(वार्ता)|(thestates.news)
Saturday, June 20
Breaking News
- 21 साल बाद MP में लौटेंगी सरकारी बसें, इंदौर से होगी सेवा की शुरुआत
- UN बैठक में इजरायली राजदूत और प्रतिनिधि के बीच तीखी बहस, तू-तड़ाक तक पहुंचा मामला
- NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA की मेगा मॉक ड्रिल, 5,500 से अधिक केंद्रों पर सुरक्षा की परख
- यूपी के 2.17 करोड़ किसानों को आज मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
- जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय, जैविक खेती कार्यशाला और जनकल्याण शिविर में करेंगे शिरकत
- 14 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदने का आरोप, उत्तराखंड में 12 अधिकारियों पर कार्रवाई
- एमपी के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, पेंशन और पीएफ के लिए अब 4 महीने पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन
- भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, चेन्नई वनडे में यशस्वी जायसवाल की अग्निपरीक्षा
- कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 141 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
- ऑस्ट्रेलिया को हराकर अमेरिका नॉकआउट में, 96 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

