मुंबई ( mediasaheb.com) | अक्षय खन्ना, प्रियांक शर्मा और रीवा किशन की आगामी फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ ( #_sab_kushal_mangal ) का नया गाना ‘जमाना बदल गया’ ( #_jamaana_badal_gaya) बुधवार को रिलीज हो गया है। इस गाने को सोनू कक्कर और वंदना सक्सेना ने गाया है, जबकि लिरिक्स समीर अनजान के है। इस गाने को फिल्म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता प्रियंक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और एक गाना जारी हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ की कहानी बिहार में प्रचलित ‘पकड़ौआ विवाह’ पर आधारित है। फिल्म में रीवा किशन लीड रोल में है। जिससे अक्षय खन्ना और प्रियांक शर्मा दोनों को प्यार हो जाता है। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन की यह डेब्यू फिल्म है। वहीं इस फिल्म से प्राची नितिन मनमोहन भी बतौर निर्माता बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ‘सब कुशल मंगल’ के निर्देशक करण विश्वनाथ कश्यप है। यह फिल्म 3 जनवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Monday, September 21
Breaking News
- 21 सितंबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें किसे रहना होगा सावधान
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को भारत हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित भारत का संकल्प
- सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका
- गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं ‘लखपति दीदी’
- सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला
- मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जामपाली में खुली ‘बदलाव की राह’
- महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
- अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

