नई दिल्ली, (media
saheb.com) राज्य सभा के सभापति और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सांसद सदस्यों से सदन की गरिमा के अनुकूल आचरण करने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह सदन राष्ट्रीय हित और जनकल्याण के अनेक मुद्दों का साक्षी रहा है।
एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को राज्य सभा दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि सदन ने अपनी गंभीर विचार विमर्श के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।
सभापति ने कहा कि आज 3
अप्रैल के दिन ही 1952 में भारतीय संसद के उच्च सदन, राज्य सभा का गठन हुआ था। तब से यह सदन राष्ट्रीय हित और जन कल्याण के विषयों पर अनेक सार्थक विमर्श का साक्षी रहा है,
अपने प्रबुद्ध विमर्श से राष्ट्र की प्रगति में योगदान करता रहा है। उन्होंने कहा कि काउंसिल ऑफ स्टेट्स के रूप में यह सदन देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को दृढ़ता प्रदान करता रहा है और देश के संघीय ढांचे को प्रतिबिंबित करता है।
एम. वेंकैया नायडू ने कहा, “ आज के इस सुअवसर पर राज्य सभा के सभी माननीय सदस्यों से आग्रह करता हूँ कि वे वरिष्ठों के इस सदन की प्रतिष्ठा के अनुरूप, विमर्श में अपना सकारात्मक योगदान दें। ” (वार्ता) (the states. news)
Friday, July 10
Breaking News
- बिहार में शिक्षा अधिकारी हर महीने गांव जाकर अभिभावकों से करेंगे संवाद
- झारखंड में ब्लड डोनेशन कमेटी गठित, हर जिले में होगी निगरानी
- 6 दिन में चार्जशीट, 40 दिन में फैसला: मासूम आरव के हत्यारे को फांसी की सजा
- शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की कही बात; बोलीं- ‘मुझे मार देंगे’
- अलवर बाला किला मार्ग का होगा कायाकल्प, जुलाई से शुरू होगा निर्माण कार्य
- मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल
- बिहार में मछली के साथ मोती पालन, किसानों की बढ़ेगी आमदनी अब
- नेपाल की बारिश से उफनी गंडक, वाल्मीकीनगर बराज से बढ़ाया गया पानी का डिस्चार्ज
- क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के टिकट 47 हजार तक पहुंचे, फैंस में जबरदस्त क्रेज
- FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में जस्टिन बीबर समेत सितारों का धमाकेदार हाफटाइम शो


