मुंबई, (mediasaheb.com) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि संजय राऊत को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम नहीं लेना चाहिए था। शरद पवार ने कहा इससे अनायास भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।शुक्रवार को मुंबई में शरद पवार ने पत्रकारों को बताया कि वह संजय राऊत के बयान से उत्पन्न विवाद में पड़ना नहीं चाहते हैं। शरद पवार ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि एक बार वे मुंबई में एक सभा में शामिल हुए थे। दूसरे दिन अखबारों में खबर आई कि वह हाजी मस्तान के साथ बैठे थे। तब उन्हें पता चला कि उनके बगल में कौन बैठा था। राजनीतिक जीवन में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और उसका राजनीतिक लाभ उठाने का भी लोग प्रयास करते हैं। उल्लेखनीय है कि संजय राऊत ने एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से अंडरवर्ल्ड डान करीम लाला से मिलने की बात कही थी। इस बयान पर कांग्रेस नेताओं की ओर से जोरदार विरोध किए जाने पर संजय राऊत ने अपना बयान वापस ले लिया था। (हि.स.)।
Tuesday, October 13
Breaking News
- सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
- योगी सरकार में तकनीकी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, अवर अभियंता के 1536 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
- छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ का तीन चरणों में होगा विकास, 31 स्थलों पर बनेंगे आश्रय स्थल और सीता रसोई
- सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा
- यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अब WhatsApp पर दर्ज कराएं शिकायत; घर बैठे होगा समाधान
- दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन-सा? मलेशिया के इस होटल में हैं हजारों कमरे, निर्माण पर खर्च हुए ₹24,500 करोड़
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ढालसिंह बिसेन सहित नव नियुक्त राज्यपालों को दी बधाई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली में करेंगे 68,000 ग्राम प्रहरियों का सम्मान
- इटारसी में 2027 निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की तैयारी तेज, कहीं कटेगा वार्ड तो कहीं बदलेगी सीट
- इंदौर में पानी की नई पाइपलाइन का प्लान, तिंछा से लिम्बोदी तक बिछेगी 15 किलोमीटर लाइन

