मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड
के माचो मैन संजय दत्त ने फिल्म सड़क-2 में काम करने के लिये महेश भट्ट से शर्त रखी थी। संजय
इन दिनों महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म सड़क 2 में काम कर रहे
हैं। इस फिल्म से महेश भट्ट लंबे समय बाद निर्देशन के फील्ड में लौट रहे हैं।
संजय और महेश वर्ष 1986
में प्रदर्शित फिल्म ‘नाम’ में एकसाथ आए थे।
इसके बाद से ही दोनों के बीच का बॉन्ड काफी मजबूत हो गया।
संजय ने कहा कि वे
फिल्म का काफी हिस्सा शूट कर चुके हैं। महेश हमेशा उत्साह से भरे रहते हैं और वह
आज तक बदले नहीं हैं। संजय ने कहा कि महेश ने आज के समय के हिसाब से स्टोरी तैयार
की है। महेश ने कई घंटे इसमें लगाए हैं और जिस तरह की कोशिश उन्होंने यंग टीम को
लीड करने में दिखाई है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि जब वह
पीछे पलटकर देखते हैं, उन्हें लगता है कि सड़क जैसी कहानी
को आगे ले जाना जायज है। उन्होंने पहले पूजा भट्ट से इस बारे में बात की, उसके बाद उन्होंने
इसे आगे ले जाने के बारे में सोचा।
संजय ने कहा,“जब भट्ट साहब फिल्म
को लिखने के लिए तैयार हुए तो उन्होंने उनसे कहा कि यदि वह फिल्म को डायरेक्ट
नहीं करेंगे तो वह इस प्रॉजेक्ट से अलग हो जाएंगे।” गौरतलब है कि सड़क-2 में संजय के अलावा
पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट जैसे
ऐक्टर्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। (वार्ता)
Friday, July 3
Breaking News
- 3 घंटे की बैठक, नई रणनीति तैयार! UP दौरे से पहले अमित शाह संग नितिन नवीन का मंथन
- इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता
- इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति
- Himachal Rain: मॉनसून का कहर, 9 लोगों की मौत, 49 सड़कें बंद; बारिश-भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित
- रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी
- Share Market Today: 650 अंक उछला सेंसेक्स, 200 अंक चढ़ा निफ्टी; IT और मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी
- MP Rain Alert: उज्जैन में उफनी शिप्रा, राम घाट के मंदिर जलमग्न; इंदौर-भोपाल भी बारिश से बेहाल
- रायपुर : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग प्रतिबद्ध: डॉ. आशा लकड़ा
- हैदराबाद होटल में युवती की संदिग्ध मौत, फारूक के साथ गई थी; पुलिस मामले की जांच में जुटी
- रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

