बिलासपुर, (mediasaheb.com) श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा समय-ंउचयसमय पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन किया जाता है और जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी को आगे ब-सजय़ाते हुए मंगलवार 25 फरवरी 2020 को श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा पुष्पिता पण्डा की अगुवाई व श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्षागण सुमन -हजया, संगीता शर्मा, शीनू निगम, पिंकी प्रसाद के मार्गदर्शन में मंगला स्थित मदर टेरेसा आश्रम पहुॅंची।श्रद्धा महिला मण्डल की उपस्थित सदस्याओं ने वहाॅ निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की व सुक्ष-ंउचयदुख को सा-हजया किया तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में सिस्टर एरियन से जानकारी ली।
श्रद्धा महिला मण्डल ने वहाॅं निवासरत बुजुर्गों के आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री 100 किलो चावल, 30 लीटर तेल, 30 किलो अरहर दाल, 30 किलो शक्कर, 125 शीशी नारियल तेल, 125 शीशी बाडीलोशन, 40 पैकेट डिटर्जेन्ट पावडर, 2 किलो हल्दी, 2 किलो धनिया तथा 4 नग सिलिंग फेन प्रदान किये व भविष्य में आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की सचिव महिमा गुप्ता, मंजीत भल्ला, डोलन डे, सरोजा नायक, सोमा महाराना, शालू साहू व लिता पटनायक भी उपस्थित रहीं।


