मुंबई (media
saheb.com) वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेल सतर पर आईटी, टेक और टेलीकॉम जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही और इस दौरान बाजार में करीब एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी।
बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 437.49 अंक उछलकर 46444.18 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 134.80 अंक चढ़कर 13601.10 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का अधिक जाेर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 2.40 प्रतिशत बढ़कर 17666.04 अंक पर और स्मॉलकैप 2.65 प्रतिशत उठकर 17572.02 अंक पर रहा।
बीएसई के सभी समूह हरे निशान में रहे रियल्टी में सबसे अधिक 3.97 प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद आईटी में 2.34 प्रतिशत, टेक में 2.20 प्रतिशत और टेलीकॉम में 2.23 प्रतिशत की तेजी रही। सबसे कम सीडी में 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई में 3097 कंपनियाें में कारोबार हुआ जिसमें से 2296 बढ़त में और 650 गिरावट में रहे जबकि 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन काे छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में दिखा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09 प्रतिशत टूट गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.78 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.33 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.86 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत चढ़ा।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, May 31
Breaking News
- सोनारपुर हमले में नया मोड़: गिरफ्तार आरोपी TMC नेता लवली मैत्रा से जुड़े बताए जा रहे
- राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अल्टीमेटम, प्रशासन ने दिया 15 दिन का समय
- CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा
- जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी: एथलीटों से बातचीत, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर दी बधाई
- नई दिल्ली में प्रशासनिक गतिविधियां तेज, सरकारी विभागों में बदलाव की सुगबुगाहट
- महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी
- यूपी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 28 ARTO समेत कई विभागों के अधिकारियों के तबादले
- LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर: दिल्ली में ₹913, जानें आपके शहर का रेट
- बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

