मुंबई (mediasaheb.com)
देश में काेरोना
वायरस पीड़ितों की संख्या के बढ़कर एक हजार के पार पहुंचने से आर्थिक गतिविधियों
पर भारी दबाव बढ़ने की आशंका में सोमवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में
गिरावट दर्ज की गयी जिससे बीएसई का सेंसेक्स 1375 अंक और निफ्टी 371 अंक टूट गया तथा निवेशकों के 2.85 लाख
करोड़ रुपये डूब गये।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित
सेंसेक्स 1375.27 अंक
टूटकर 28440.32 अंक
पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 370.90 अंक उतरकर 8281.10अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी
और मझौली कंपनियों पर बिकवाली का कम दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 2.13 प्रतिशत
उतरकर 10312.98 अंक
पर और स्मॉलकैप 1.75 प्रतिशत
फिसलकर 9330.94 अंक
पर रहा। इस गिरावट के कारण बीएसई का बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के 11249103.56 करोड़
रुपये की तुलना में 285271.39 करोड़ रुपये घटकर 10963832.17
करोड़ रुपये पर आ
गया।
बीएसई में शामिल
समूहों में से हेल्थकेयर 1.07 प्रतिशत
और एफएमसीजी 0.67 प्रतिशत
की बढ़त को छोड़कर शेष सभी समूह गिरावट में रहे जिससे रियलटी में सबसे अधिक 7.01 प्रतिशत, वित्त 6.94 प्रतिशत, बैंकिंग 5.85 प्रतिशत
और ऑटो 5.44 प्रतिशत
शामिल है। बीएसई में कुल 2453 कंपनियों
में कारोबार हुआ जिसमें से 1351 लाल निशान में और 930 हरे निशान में रही जबकि 172 में
कोई बदलाव नहीं हुआ।
वैश्विक स्तर पर
अमेरिका, यूरोप
अौर एशियाई शेयर बाजार लाल निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.96 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.28 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.57 प्रतिशत, हांगकांग का
हैंगसेंग 1.32 प्रतिशत, चीन का शंघाई
कंपोजिट 0.90 प्रतिशत
और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.04 प्रतिशत की गिरावट में रहा।(वार्ता)
Sunday, October 18
Breaking News
- स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी
- भोपाल में होगा फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026
- यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री
- तीनों सेनाओं का होगा एक सप्लाई सिस्टम, आर्मी-नेवी और एयरफोर्स के अलग बहीखाते होंगे बंद
- CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
- स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं कलेक्टर ने पूजा महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
- 18 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में लाभ


