मुंबई , (media saheb.com) संसद के मानसून सत्र से पहले सोमवार सुबह घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 630 अंक से ज्यादा तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)का निफ्टी लगभग 200 अंक लुढ़क गया।
रुपये पर रहे दबाव से शेयर बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में शुरू से ही बिकवाली रहने से सेंसेक्स 533.07 अंक की गिरावट के साथ 52,606.99 अंक पर खुला और खुलते ही 52,506.40 अंक तक लुढ़क गया। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 53,140.06
अंक पर बंद हुआ था।
खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 387.33 अंक यानी 0.73 प्रतिशत नीचे 52,752.73 अंक पर था। HDFCबैंक का शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक और एचडीएफसी का करीब दो प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था। इंडसइंड बैंक में डेढ़ फीसदी के आसपास की गिरावट थी।
BSE में मझौली कंपनियों के सूचकांक में फिलहाल गिरावट है जबकि छोटी कंपनियों का सूचकांक हरे निशान में है।
निफ्टी 168.90 अंक टूटकर 15,754.50 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 15,735.95 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह 102.75
अंक यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,820.65 अंक पर था।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार


