मुंबई (mediasaheb.com) काेरोना
वायरस से निपटने के लिए 21 दिवसीय
लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी का रूख बना रहा और
इस दौरान सेंसेक्स फिर से 30 हजार
अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। लिवाली के जोर से निवेशकों को 4.48 लाख
करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
बीएसई का सेंसेक्स
1410.99 अंक
चमककर 29946.77 अंक
पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 335.70 अंक उछलकर 8641.45 अंक पर रहा। बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों
में भी लिवाली का जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 3.49 प्रतिशत चमककर 19568.19
अंक पर और
स्मॉलकैप 3.73 प्रतिशत
बढ़कर 9470.45 अंक
पर रहा। बीएसई में हुयी इस लिवाली के बल पर उसका बाजार पूंजीकरण कल के 10850177.06 करोड़
रुपये की तुलना में आज 448848 करोड़
रुपये बढ़कर 11299025.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बीएसई के सभी समूह
बढ़त में रहे जिसमें सबसे कम एनर्जी में 0.31 प्रतिशत और सबसे अधिक टेलीकॉम में 10.04 प्रतिशत
की बढोतरी दर्ज की गयी। इस दौरान बीएसई में 2449 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1508 बढ़त
में और 769 गिरावट
में रहे जबकि 172 में
कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर अमेरिका को छोड़कर यूरोप और एशिया के सभी
प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.46 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.60 प्रतिशत, जापान का निक्की 4.51 प्रतिशत, हांगकांग का
हैंगसेंग 0.74 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का
कोस्पी 1.09 प्रतिशत
और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.60 प्रतिशत
की गिरावट में रहा।(वार्ता)
Sunday, October 4
Breaking News
- जिन दो पायलटों ने बचाया विमान, उन्हीं से डर गए यात्री! शक था- कहीं ईरान न ले जाएं फ्लाईदुबई की फ्लाइट
- राजगढ़ में प्रसूता की मौत पर हंगामा, पूर्व विधायक और परिजनों ने किया प्रदर्शन; SDM ने दिए जांच के आदेश
- झारखंड के खजाने में खनन से आया ₹9,877 करोड़, धनबाद सबसे आगे; सेस से भी ₹4,657 करोड़ की वसूली
- 26 दिनों में 10 T20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर होगा महामुकाबला
- राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
- बिहार में रोजगार बढ़ाने पर जोर, छोटे उद्योगों के लिए अगले बजट में मिल सकता है विशेष फंड
- रसिक दुलारी शरण की मौत पर 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान, कहा- जांच में पुलिस का पूरा सहयोग
- सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर BJP का तंज, बोली- ‘देखते हैं कितना दमखम है’
- दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में पायलट पर हमला, इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- ग्वालियर जिला अस्पताल में 6 घंटे बिजली गुल, 7 मरीजों के ऑपरेशन टले; एक्स-रे और CT जांच भी ठप


