मुंबई (mediasaheb.com)
विदेशों
से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में
लिवाली से गुरुवार घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबारी में जबरदस्त तेजी देखी
गयी।
बीएसई का 30 शेयरों
वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 222.58 अंक की
तेजी के साथ 31,827.80 अंक पर
खुला और पहले घंटे में ही 32 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर
32,032.99 अंक पर पहुँच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
का निफ्टी भी 50 अंक की बढ़त में 9,364.95 अंक पर खुला और 9,437.40 अंक तक
चढ़ गया।
चौतरफा लिवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी
रही। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप एक प्रतिशत से अधिक की तेजी में रहे।
लगातार दूसरे दिन बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में लिवाली से
बाजार को समर्थन मिला। इंडसइंड बैंक के शेयर करीब 10 फीसदी चढ़
गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और मारुति सुजुकी ने भी बाजार की
बढ़त में योगदान दिया। आईटी एवं टेक क्षेत्र की कंपनियों में गिरावट देखी गयी।
खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 381.91 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 31,987.13 अंक पर और
निफ्टी 113.95 अंक यानी 1.22 प्रतिशत
की बढ़त में 9,428.90 अंक पर था।(वार्ता) (thestates.news) (mediasaheb.com)
|
Wednesday, June 17
Breaking News
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित टेरर-क्राइम नेटवर्क के 7 आरोपी गिरफ्तार
- ग्रामीण सेवा शिविर में 1 घंटे में हुआ जमीन बंटवारा, किसान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया धन्यवाद
- 54 मुकदमों वाले माफिया पर बड़ा प्रहार! प्रयागराज में 1.11 करोड़ की जमीन कुर्क, पुलिस ने की मुनादी
- रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी; यात्रियों में मची अफरा-तफरी
- ‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम
- पटना का नाम बदलेगा? मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया पाटलिपुत्र नामकरण का ऐलान
- भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे में गिल-ईशान का शतक, भारत मजबूत
- बिहार के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा
- सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले—कमिश्नरेट सिस्टम से यूपी पुलिस बनी ज्यादा सशक्त


