मुंबई, (mediasaheb.com) केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता बंटवारे के लिए कभी भी 50-50 का फार्मूला तय नहीं हुआ। शिवसेना के दिवंगत प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के समय से ही ‘जिसके विधायक अधिक, उसका मुख्यमंत्री’ फार्मूला चलता आ रहा है।केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुंबई में शुक्रवार को राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सुभाष देशमुख व संभाजी पाटील निलंगेकर ने मुलाकात की। इसके बाद गडकरी ने पत्रकारों से बातचीत की। गडकरी ने कहा कि राज्य में फडणवीस के नेतृत्व में ही भाजपा सरकार का गठन होगा।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा-शिवसेना के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर भी समझौता हुआ था। इस समझौते में राज्य में सत्ता के बंटवारे के लिए 50-50 का फार्मूला तय हुआ था। शिवसेना के इस दावे का देवेंद्र फडणवीस ने भी खंडन किया था।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी किशोर तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनाने में आ रहे गतिरोध को दूर करने की मांग की थी। इसके बाद फडणवीस ने सरसंघचालक डॉ. भागवत और केंद्रीय मंत्री गडकरी से नागपुर में मुलाकात की थी। गडकरी ने गुरुवार को नागपुर में कहा था कि जिसके विधायक अधिक उसका मुख्यमंत्री बनना चाहिए। यही बात उन्होंने शुक्रवार को फिर कही है। (हि.स.)।
Monday, October 5
Breaking News
- 5 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा दिन खास, जानें किसे मिलेगा लाभ
- अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा
- इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय
- पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला
- नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- 10 लाख लेकर उद्योग नहीं लगाया तो अब होगी वसूली, गोपालगंज में 315 लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी
- नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी
- पटना में गंगा पर दौड़ेगी वाटर मेट्रो, 1200 करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
- रांची एयरपोर्ट पर बढ़ा हवाई सफर का क्रेज, दो महीने में 3.68 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान


