नई दिल्ली/काबुल (mediasaheb.com) उनके देश में शांति तब तक संभव नहीं होगी जब तक कि अफगानिस्तान के हर तबके के लोग एक साथ बैठकर बात नहीं करें। यह अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने तालिबान के साथ व्यापक बातचीत के रद्द होने पर दुख जाहिर करते हुए कहा। करजई ने इस वार्ता के रद्द होने के लिए किसी एक पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने अमेरिका से ”सेना को दूर रखने और इसे (बातचीत को) संभव बनाने” का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ही कतर में बातचीत की मेजबानी करने वालों ने घोषणा की थी कि अफगानियों की अफगानियों के साथ बातचीत में कौन-कौन शामिल होगा, इस पर निश्चित मत नहीं बन पाने के कारण बातचीत को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया। बातचीत कतर में शुक्रवार को शुरू होने वाली थी। कतर में तालिबान का कार्यालय है। बहरहाल करजई ने इस वार्ता के रद्द होने के लिए किसी एक पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया।(हि.स.)।
Wednesday, August 12
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत
- नींद में घरों में घुसा पानी, संभलते-संभलते सब कुछ डूबा; भोपाल की उड़िया बस्ती में बारिश का कहर
- ख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
- संकट की घड़ी में ‘डायल-112’ बनी जीवन की उम्मीद
- ऑपरेशन मुस्कान : मध्याप्रदेश पुलिस ने 10 दिनों में 13 नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया
- मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
- प्रदेश के 7 जिलों में मुख्य अभियंताओं के दलों ने किया 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
- भोपाल की झीलों से निकलेंगे देश-दुनिया के चैंपियन : मंत्री सारंग
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, बारिश में भी भक्ति की बयार


