रायपुर, (mediasaheb.com) आबकारी आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आबकारी भवन में रायपुर और दुर्ग राजस्व संभागों के जिला आबकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चल रहे छापामार अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही दोनों संभागों की शराब दुकानों में शराब की कीमतों पर नियंत्रण रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। आबकारी आयुक्त डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि शराब दुकानों में मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करवाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में अधिक मूल्य में शराब न बिके। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय नियंत्रण कक्षों को हमेशा चालू रखें और उनमें मिलने वाली शिकायतों को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। (हि.स.)।
Thursday, September 10
Breaking News
- जिले के शासकीय छात्रावासों में बच्चों का होगा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण
- बिहटा एयरपोर्ट को बड़ा झटका! रूस की कंपनी ने टर्मिनल का काम किया बंद
- डॉ. वर्णिका शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश के स्कूलों एवं बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर
- आजम खान को फिर झटका, हज कमेटी की जमीन बेचने के मामले में विजिलेंस ने दर्ज की FIR
- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
- डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर
- टॉम क्रूज का नया अवतार, ‘डिगर’ का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज
- 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? रोहित शर्मा के जवाब ने बढ़ाई सस्पेंस
- 10 साल से बिस्तर पर था शशिकांत, CM साय के एक फोन से जगी इलाज की नई उम्मीद
- विकास की गति रहेगी निरंतर जारी, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति हमारी प्रतिबद्धता : राज्यमंत्री गौर


