मुंबई (mediasaheb.com) | शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘दत्ता’ को सौ साल पूरे होने जा रहे हैं। नवोदित निर्देशक निर्मल चक्रवर्ती ‘दत्ता’ पर एक बंगाली फिल्म बनाएंगे। फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में की जा रही है। फिल्म में रितुपर्णा सेनगुप्ता बिजॉय के किरदार में होगी, जबकि जॉय सेनगुप्ता फिल्म में नरेन की भूमिका निभाएंगे। फिल्म 2020 के मध्य तक रिलीज होगी।’दत्ता’ पर इसके पहले भी वर्ष 1951 और 1976 में फिल्में बन चुकी हैं। बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद को बिलाश बिहारी की भूमिका निभानी थी और उन्होंने इस साल की शुरुआत में फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग भी की थी। उनको वीजा मिलने में कुछ कठिनाइयां आ रही है। यह फिल्म भी पहले बनी दोनों फिल्मों की तरह एक पीरियड फिल्म होगी। लेकिन इसमें एक अलग अंदाज होगा जो पिछले दो रूपांतरणों से भिन्न होगा। चक्रवर्ती की इस फिल्म में दर्शकों को रवींद्रनाथ टैगोर और रजनीकांत सेन के गीत सुनने को मिलेंगे। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की अधिकांश कृतियों का हिंदी, अंग्रेजी तथा अन्य अनेक भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उनके कई उपन्यासों पर बांग्ला तथा हिंदी में फिल्में बन चुकी हैं। उनके ‘चरित्रहीन’ उपन्यास पर वर्ष 1974 में इसी नाम से फिल्म बनी थी। इसके बाद में ‘देवदास’ पर तीन बार फिल्म बन चुकी हैं। (हि स )
Monday, June 29
Breaking News
- 3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान
- 29 जून 2026 राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, धन लाभ और शुभ समाचार के बन रहे योग
- CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, CBI जांच की मांग वाली याचिका पर पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों?
- MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट
- अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा हमला, आधी रात की एयरस्ट्राइक में 35 लोगों की मौत, एक महीने में चौथा अटैक
- कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल
- रायपुर में पवन खेड़ा का RSS पर हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं
- Gold-Silver Price Today: जून में सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें कितने गिरे भाव और नए रेट्स
- CM मोहन यादव की नीमच को बड़ी सौगात, 500 मेगावॉट सोलर पार्क का करेंगे उद्घाटन

