नई दिल्ली, (media saheb.com) केंद्र सरकार कोरोना वायरस ( #Corona_virus )
COVID-19 के देशव्यापी टीकाकरण अभियान के लिए अगले कुछ दिनों में पुणे की वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के साथ कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ की आपूर्ति का समझौता कर सकती है।
‘कोविशील्ड’ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित है और सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत में इसका दूसरे तथा तीसरे चरण का मानव परीक्षण किया है। सीरम इंस्टीट्यूट साथ ही एस्ट्राजेनेका के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता करके भारत में ही कोविशील्ड के डोज तैयार कर रहा है।
केंद्र सरकार ने कहा है कि टीकाकरण के पहले चरण के अभियान के दौरान एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों तथा कोरोना के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर डटे दो करोड़ लोगों को निशुल्क टीका लगाया जायेगा। भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने रविवार को कोविशील्ड तथा भारत बायोटेक तथा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (ICMR) के सहयोग से तैयार पूरी तरह स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के आपात इस्तेमाल को सशर्त मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार ने फिलहाल टीकाकरण अभियान के लिए किसी भी कंपनी के साथ वैक्सीन की आपूर्ति का समझौता नहीं किया है।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, July 1
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और सक्रिय, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट की पुलिस को फटकार—’हर जगह दिख रहे, फिर मिल क्यों नहीं रहे?’
- US Heatwave: 115°F ‘फील्स लाइक’ गर्मी से हाहाकार, 6 करोड़ लोग भीषण हीटवेव की चपेट में
- महेंद्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक ने सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया
- ट्विशा केस में CBI का शिकंजा कसता गया, गिरिबाला सिंह और समर्थ को जेल से नहीं मिली राहत
- MP की मंत्री प्रतिमा बागरी पर बढ़ा सियासी संकट, विधायकी और मंत्री पद पर लटकी तलवार
- बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
- उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
- MP Weather: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी वर्षा की चेतावनी
- नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

