- कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए मंत्रियों के समूह की बैठक
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की अध्यक्षता
नई दिल्ली,(mediasaheb.com)। देश में कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए मंगलवार को मंत्रियों के समूह की बैठक हुई। इस बैठक में सभी संबंधित मंत्रालयों के द्वारा किए जा रहे उपयों की समीक्षा की गई। इस महामारी से निपटने के चल रहे प्रयासों और उपायों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की।
स्वास्थ्य मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों में कोरोना (#COVID-19)के मामले सामने आने के बाद इस बार यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग #video conferencing के माध्यम से हुई। कोरोना से निपटने एवं बेहतर प्रबंधन और मंत्रालय के बीच समन्वय के लिए इस समूह का गठन हुआ था। अब तक इस समूह के 16वीं बैठकें हो चुकी हैं। मंत्रियों के समूह की बैठक में विदेश मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री, पोत परिवहन मंत्री, सहित कई मंत्रियो ने भाग लिया है। इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अब देश अनलॉक-1 #Unlock-1 में प्रवेश कर चुका है, कई प्रतिबंध हटा लिए गए हैं पर लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। इस लॉकडाउन की अवधि में जो अनुशासन अपनाए गए थे, उसे अब भी बरकरार रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अब सभी दफ्तर खोल दिए गए हैं लेकिन लोगों को मास्क #Masks लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग #Social Distancing का पालन करने और हाथों का साफ रखने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए। इन बातों में ढिलाई कतई नहीं बरतीं जानी चाहिए। क्योंकि यही कोरोना के खिलाफ सोशल वैक्सीन है। उन्होंने कहा कि लोगों को आरोग्य एप # aarogy app भी डाउनलोड करना चाहिए, जो लोगों को कोरोना से आगाह करता है। आरोग्य सेतु एप को अब तक 12.55 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। (हि.स.)

