मुंबई, (mediasaheb.com) हिप-हॉप सिंगर हार्ड कौर अपनी गतिविधियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन बार वह अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। विवादित टिप्पणी के कारण उन्हें फैन्स की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ट्विटर पर उनके विवादित वीडियो को लेकर ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।
सिंगर हार्ड कौर ने बीते दिनों ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हार्ड कौर को खालिस्तान समर्थकों के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में वो भारत और केंद्र सरकार पर भद्दी टिप्पणी करते हुए खालिस्तान समर्थन में नारे लगा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ सिख संगठन लम्बे समय से अलग देश खालिस्तान की मांग कर रहे हैं। ऐसे में हार्ड कौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसके बाद हार्ड कौर को दर्शको की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं ट्विटर ने भी इस पूरे घटनाक्रम के बाद हार्ड कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।
Saturday, September 12
Breaking News
- नई दिल्ली के ब्रिक्स बाजार में छाई मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट
- BRICS Summit 2026: आज दुनिया देखेगी भारत का दम, पुतिन-जिनपिंग समेत कई दिग्गज एक मंच पर
- 8th Pay Commission: 3.8 फिटमेंट फैक्टर और 6% इंक्रीमेंट से कितनी बढ़ेगी पेंशन? समझें पूरा कैलकुलेशन
- Mahindra Thar का आ रहा बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च
- प्राइवेट स्कूल शिक्षकों के लिए समान वेतन-पेंशन की मांग, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
- सायोनी घोष हों या काकोली घोष दस्तीदार… BJP ने TMC के बागियों से क्यों बनाई दूरी?
- Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा नहीं होंगे तो रोहित यादव पर टिकी उम्मीदें, 87.68 मीटर का है बेस्ट रिकॉर्ड
- बर्ड गार्ड और बर्ड एक्स्क्रीटा प्रिवेंटर से विंध्य क्षेत्र में पक्षीजनित ट्रिपिंग नियंत्रित करने में एम पी ट्रांसको को मिली सफलता
- UFBU के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल, भोपाल के एमपी नगर प्रेस कॉम्प्लेक्स में गूंजा एकजुटता का स्वर
- DA Hike: नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा! 64% DA से कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?

