मुंबई (mediasaheb.com) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार बढ़ने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 21वें सप्ताह बढ़ता हुआ 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 476 अरब डॉलर के पार पहुँच गया।
भारतीय रिजर्व बैंक (#RBI) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 476.09 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार 21वां सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 07 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 1.70 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर पर रहा था।
केंद्रीय बैंक के अनुसार, 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार #Foreign exchange reserves के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.76 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 441.95 अरब डॉलर पर पहुँच गया। सप्ताह के दौरान RBI ने सोने की खरीद की जिससे स्वर्ण भंडार 34.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.12 अरब डॉलर हो गया।
सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष #International Monetary Fund के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर घटकर 3.59 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.43 अरब डॉलर रह गया। (वार्ता)
Thursday, October 8
Breaking News
- विष्णु के सुशासन में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त
- बिहार के सरकारी स्कूलों में 75% हाजिरी जरूरी, तभी मिलेंगे योजना के पैसे
- मेसी की भावुक विदाई, 85 हजार फैंस के सामने दागा 126वां गोल; अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया
- JSSC CGL पेपर लीक में बड़ा खुलासा, प्रश्नपत्र की छपाई से पैकेजिंग तक शामिल था राहुल
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ₹8,100 में ठेकेदार से नल कनेक्शन देने की व्यवस्था रद्द
- इंदौर में पैक्ड घी में मिला ‘जहर’, सीसे की मात्रा तय सीमा से 10 गुना तक ज्यादा
- नाना पाटेकर के निधन से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री, मौत से पहले कही बातें सुनकर भावुक हुए फैंस
- 17 अक्टूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- Elon Musk के आरोपों पर सरकार का जवाब, कहा- ‘सैटकॉम के लिए सभी कंपनियों के नियम समान’
- दुर्ग में सीमेंट सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर महापौर ने लगाई फटकार


