नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही यानी मार्च से सितम्बर माह के बीच 1.13 लाख करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले सामने आये हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की फाइनैंशल स्टैबिलिटी रिपोर्ट में दिये गए आंकड़ों के मुताबिक बैंकिंग फ्रॉड के 4,412 मामले में 1.13 लाख करोड़ रुपये का चूना बैंकों को लगा है। पिछले वित्त वर्ष में बैंकों ने 71,543 करोड़ रुपये के 6,801 मामलों की सूचना दी थी। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में प्रकाश में आए धोखाधड़ी में से वैल्यू के लिहाज से 97.3 प्रतिशत फ्रॉड पिछले वित्त वर्षों में हुए थे। वहीं, इस अवधि में 50 करोड़ रुपये से अधिक राशि के 398 मामले रिकॉर्ड किए गए। इसकी कुल वैल्यू 1.05 लाख करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में कुल फ्रॉड में 90 प्रतिशत और 2019-20 की पहली छमाही में 97 प्रतिशत मामले लोन से जुड़े हैं। (हि.स.)
Monday, October 12
Breaking News
- दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से आज से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें
- छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन
- दिल्ली पुलिस की निगरानी में AI का इस्तेमाल, स्मार्ट चश्मे और ड्रोन से होगी भीड़ पर नजर
- जयपुर के मानसरोवर में खुला पैसिफिक मॉल, पहले दिन उमड़ी लोगों की भीड़
- बिजनौर में तेज आवाज में अजान पर कार्रवाई, मुअज्जिन पर FIR दर्ज; लापरवाही के आरोप में सिपाही सस्पेंड
- मैहर मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, मां शारदा के दर्शन के लिए 8 ट्रेनों को मिला स्टॉपेज
- नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा
- शारदीय नवरात्र में बनेंगे 2 गजकेसरी और 3 सर्वार्थ सिद्धि योग, मेष समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
- प्रयागराज-हडपसर के बीच 21 अक्टूबर से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बीना-रानी कमलापति और इटारसी में होगा ठहराव
- MP OBC Reservation: 27% ओबीसी आरक्षण पर नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में मोहन सरकार


