पटना , (mediasaheb.com) |भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने केन्द्रीय बजट को आशा, विकास और सशक्तिकरण का बजट बताते हुए कहा कि बजट में अन्नदाताओं (किसानों), युवाओं, छात्रों, महिलाओं के समग्र विकास पर विशेष बल दिया गया है।
सबका साथ, सबका विकास वाले इस बजट को लोकोन्मुखी बजट बताते हुए उन्होंने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये भारत के निर्माण के सपने को साकार करने वाले इस बजट में समाज के हर वर्ग को शामिल किया गया है। देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश यह बजट महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, जिसमें विकास की ढेरों योजनाओं को एक साथ समाहित किया गया है। हर वर्ग के साथ-साथ समाज के हर क्षेत्र, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रित यह बजट अगले पांच वर्षों में भारत को 05 खरब की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक नई प्रेरणा देता है। समृद्ध किसान, गरीबों का सम्मान, मध्यम वर्ग को उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल और भारतीय उद्यम को बढ़ावा देने पर केन्द्रित यह बजट केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
बजट को गांव, गरीब, मजदूर, किसान, युवाओं और आम आदमी का बजट बताते सिन्हा ने कहा कि इस बजट में न सिर्फ मध्यमवर्गीय परिवार को राहत दी गई है बल्कि हर वर्ग का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और न्यू इंडिया की झलक इस बजट में साफ देखने को मिल रही है। ( हि.स.)।
Sunday, August 16
Breaking News
- अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और निष्कलंक रहाः सीएम योगी
- जशपुर की कैलाश गुफा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए करेंगे दर्शन; 16 हाथियों ने डाला डेरा
- NLSIU दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष को बुलाने पर छात्रों-पूर्व छात्रों की आपत्ति
- ग्वालियर में आज भी जीवंत है पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत, इन 5 जगहों से जुड़ी यादें
- Sunshine Pictures IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इश्यू, ₹360 तक प्राइस बैंड; GMP ने बढ़ाई उम्मीद
- कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया ध्वजारोहण
- नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में मस्जिद-मदरसों की बढ़ती संख्या पर सवाल, जनसांख्यिकी बदलाव की चर्चा
- आजादी का मतलब अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से सर्वथा मुक्तिः मुख्यमंत्री
- PM मोदी ने शेयर किया खास वीडियो, गायों को चारा और मोरों को खिलाया दाना
- यूपी टी-20 से प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को मिला बड़ा मंच, छह टीमें देखकर हो रही खुशीः सीएम योगी


