रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh ) में समर्थन मूल्य पर आज से शुरू हुई धान की खरीद 2500 रूपए क्विंटल में नही किए जाने के विरोध में मुख्य विपक्षी दल भाजपा (#BJP ) ने आज (#Today ) राज्यभर में धरना प्रदर्शन किया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर (#Raipur ) के नगपुरा में धान खरीद केंद्र में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य (#State ) की कांग्रेस (#Congress ) सरकार हर मोर्चे पर असफल है।सरकार के एक साल के कामकाज में छलावा के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है।धान खरीद को लेकर जो बातें कही गई थी उसे यह सरकार पूरी नहीं कर रही है।हमारा प्रदर्शन वादे के मुताबिक 2500 रूपए क्विंटल धान खरीद को लेकर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के वादे और इरादे मजबूत नही है।केवल केवल झूठी बातें करके यह सरकार दिग्भ्रमित करने में लगी हुई है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा (Bilha) में प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा धान का एक-एक दाना खरीदने में सरकार असफल है।पूरी तरह से अपने वादे में कायम नहीं है।कांग्रेस की सरकार ने समर्थन मूल्य को लेकर किसानों के साथ मजाक किया गया है। हमारा विरोध कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी रहेगा।
प्रदेश भर में आयोजित धरना प्रदर्शन में विधायकों सांसदों (#MLA’S & #MP ) ने अपने-अपने क्षेत्रों में हिस्सा लिया। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने करीब 1380 धान केंद्रों के सामने में प्रदर्शन किया।धरने में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, अशोक बजाज, नवीन मारकंडे, गौरीशंकर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारी ने हिस्सा लिया |(वार्ता)
Wednesday, October 7
Breaking News
- दुर्गा पूजा से पहले आएगी लाड़ली बहना की 41वीं किस्त? ₹1,500 के लिए जरूरी है ये काम
- 8वें वेतन आयोग के बीच फिर बढ़ेगा DA? केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
- 27 साल, 3 कोशिशें और हर बार अटका नाम बदलने का प्रस्ताव, अब ‘पश्चिम बंगा’ पर फिर बढ़ी हलचल
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन

