मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने वर्कआउट कर वेट लॉस कर लिया है।
समीरा रेड्डी इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। समीरा अक्सर अपने वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। समीरा ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी फिट नजर आ रही है। इस फोटो में दिख रहा है कि समीरा ने काफी वजन घटा लिया है.
समीरा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की हैं, जो कोलाज से बनाया हुआ है। इस फोटो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। दोनों फोटो में वह पिंक टी शर्ट में दिखाई दे रही है। पहली तसवीर में वह हेल्दी दिख रही है तो दूसरी तसवीर में थोड़ी पतली लग रही है। समीरा ने इसे शेयर करते हुये कैप्शन में लिखा,
“फोटोज लोगों को काफी धोखा दे सकती हैं। फिटनेस फ्राइडे पर मैं खुद को ध्यान दिलाना चाहती हूं कि जो मैं देख रही हूं, वह मैंने अभी तक अचीव नहीं किया है। हां, मैं वर्कआउट करती हूं और मुझे रिजल्ट भी नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी भी मेरे पास बेली फैट है जो मुझे पता है कि कुछ महीनों में खत्म हो जाएगा।”
समीरा ने लिखा, “ “मैं खुद को इंस्पायर करती हूं उन लोगों को देखकर जो रियल में ऐसे ही नजर आते हैं। यह मेरा फिटनेस मोटिवेशन है और यह मुझे हार्डवर्क करने पर मजबूर करता है। उम्मीद करती हूं कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगी।”(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

