रायपुर(mediasaheb.com) लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है. जिसमें छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में 5 सीटों पर नाम तय कर दिए गए है|
देर रात जारी सूची के अनुसार रायगढ़ से लालजीत राठिया, सरगुजा से खेल साय सिंह, बस्तर से दीपक बैज, कांकेर से बृजेश ठाकुर, जांजगीर से रवि भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया है.


