नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) केन्द्रीय
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कोरोना और लॉकडाउन जैसे मसलों पर कांग्रेस
पर दाेगलेपन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में जब लॉकडाउन लगा
था तब उसे दिक्कत थी और अब लॉकडाउन में ढील दी जा रही है तो भी उसे परेशानी है ,जो उसके दोहरे मापदंड़ को दर्शाता है।
श्री जावडेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के
बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए मंगलवार को कहा कि जिस समय देश में लॉकडाउन शुरू हुआ
था उस वक्त कोरोना के मामलाें के दुगना होने की दर तीन दिन थी और इस समय कोरोना के
दुगना होने की दर 13 दिन है और इसमें काफी सुधार हुआ है।
श्री जावडेकर ने कहा “विश्व के
अनेेेक देशों ने भारत के समय रहते लिए गए इस फैसले की तारीफ की है। यह भारत की
सफलता है और सबकी सफलता है। मुझे आश्चर्य होता है कि उस समय कांग्रेस ने हायतौबा
मचाई थी और यह कहा था कि इससे देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी ,अब जब लॉकडाउन हटा रहे है तो भी वे शोर मचा रहे हैं और इसका
भी विरोध करेंगे। यह कांग्रेस का नीति दोगलापन है और पाखंड है।”
उन्होंने कहा कि देश इस समय एक आपदा से लड़ रहा है लेकिन
कांग्रेस पार्टी गलत बयान बाजी कर रही है । कांग्रेस इस समय भी राजनीति करने से
बाज नहीं आ रही है और श्री गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस मेें जो बयान दिया है वह भी
गलत था।(वार्ता) (thestates.news)
Tuesday, September 22
Breaking News
- MP में कल से भारी बारिश, 24-25 सितंबर को स्ट्रॉन्ग रहेगा सिस्टम
- मीनाक्षी के इंदौर शिफ्ट होने से नाराज था पवन, 15 साल दक्षिण अफ्रीका में की नौकरी
- झारखंड में आवासीय स्कूलों के शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, संविदाकर्मियों को 10% की वृद्धि
- बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन का पर्चा, 22 सितंबर से हर पंचायत में विशेष शिविर
- यूपी में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, मॉल-रेस्टोरेंट में मिली गंदगी और कीड़े
- राहु-केतु की चाल बदलेगी किस्मत! 76 दिनों तक इन 6 राशियों पर बरसेगा धन
- Bank Holiday: कल 23 सितंबर को भी बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टी की वजह
- करम पर्व 2026: आज झारखंड में गूंजेगी मांदर की थाप, जानें पूजा और परंपराओं का महत्व
- NHAI-PWD की सड़कें जांच में फेल, ग्वालियर HC ने अफसरों की जिम्मेदारी तय की
- एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल


