मुंबई (mediasaheb.com) देश में कोरोना वायरस (#COVID-19) के चलते लॉकडाउन (#lockdown ) लगा हुआ है। आज से लॉकडाउन 4 की शुरुआत हो गई है, जो 31 मई तक लागू रहेगा। भारत (#India) में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी लॉकडाउन के बीच ईद मनाने के लिए परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बुढाना अपने पैतृक गांव पहुंचे। अब वह अपने परिवार के साथ 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहेंगे। नवाजुद्दीन और उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।नवाजुद्दीन सिद्दीकी महाराष्ट्र सरकार से अनुमति लेकर निजी वाहन के जरिए अपने गांव पहुंचे। अभिनेता के साथ उनकी मां, भाई और भाभी अपने निजी वाहन से मुंबई से बुढाना आए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नवाज के घर का दौरा किया और उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहने को कहा है। लॉकडाउन की वजह से देशभर में शूटिंग बंद है। शूटिंग बंद होने की वजह से फिल्म-टीवी इंडस्ट्री का काम ठप पड़ा है। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार से ज्यादा हो गया है, जबकि 2700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा की फिल्म ‘घूमकेतु’ (#Ghoomketu) में दिखाई देंगे। फिल्म में अनुराग कश्यप, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे, इला अरुण और रागिनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा विशेष भूमिका में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह फिल्म 22 मई को जी5 पर रिलीज होने वाली है। (हि स)
Tuesday, September 22
Breaking News
- बड़गाईं जमीन केस: हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका, आरोप तय करने पर रोक की याचिका खारिज
- लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा, 24 सितंबर से 5 हजार प्लॉटों का खुलेगा रजिस्ट्रेशन
- आपने युवाओं को शूटर बनाया, पैसे लेकर नौकरी दी’, अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का सीधा हमला
- छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में आयोग का भ्रमण
- बिहार समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान; 27 को आएंगे नतीजे
- विश्वरंग, भोपाल का आठवां संस्करण नालंदा, बिहार में 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक
- 84 लाख योनियों का रहस्य: क्या हर आत्मा को सभी योनियों से गुजरना पड़ता है?
- दुर्ग जिले के विभिन्न सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 40.85 करोड़ रुपये स्वीकृत
- महादेव सट्टा केस: शेयर बाजार में लगाया पैसा, पिट्टी के 59.6 करोड़ के शेयर अटैच
- दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल

