नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हम कोरोना की काली अंधी में फंस गए है और व्यवस्था लाचार हो चुकी है,
इसलिए देशवासियों को परस्पर सहयोग से इस विपत्ति को मात देकर घने अंधेरे से उजाले की तरफ आना है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के कारण चारों तरफ जो मायूसी ही मायूसी फैली है, उसके बीच सबको ढाढस बांधते हुए दूसरों की मदद के लिए जो बन पड़े बिना थके वह करना है और थकान को नजर अंदाज कर काली आंधी का डटकर मुकाबला करना है।
उन्होंने कहा “ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है,
उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा। यह हम सबकी जिंदगी का एक अहम मोड़ है, जहां हम अपनी सीमाओं के परे जाकर एक बार फिर अपनी असीमित जिजीविशा से साक्षात्कार कर पा रहे हैं। बेबसी और भय को परे कर हम पर साहसी बने रहने की चुनौती है, इसलिए जाति, धर्म,
वर्ग या किसी भी भेद को खारिज करते हुए,
इस लड़ाई में हम सब एक हैं। ये वायरस भेदों को नहीं पहचानता।”
वहीं श्री गांधी ने भी एक- दूसरे की मदद का आह्वान करते हुए कहा “एक- दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं।मदद का हाथ बढ़ाते चलो इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो।”(वार्ता)
(the states. news)
Thursday, July 9
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर-धन और प्रेम का हाल
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
- तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन
- रोपने के लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार
- मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
- जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब
- लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी
- पटना से 4 शहरों तक दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, कैबिनेट ने DPR को दी मंजूरी

