नई दिल्ली, (media saheb.com) भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के यात्रियों के लिए एक नयी श्रेणी वातानुकूलित 3 टियर इकाॅनोमी (एसी 3 इकाॅनोमी) को शनिवार को औपचारिक रूप से शुरू करने की घोषणा की जिसके किराये की दरें वातानुकूलित 3 टियर कोच के किराये से करीब आठ प्रतिशत सस्ती रखी गईं हैं।
रेलवे बोर्ड के एक वाणिज्यिक परिपत्र में यह जानकारी दी गई। परिपत्र के अनुसार एसी 3 इकाॅनोमी के मूल किराये की दर स्लीपर श्रेणी के मूल किराये से 2.4
गुना होगा। जो एसी 3 के किराये से 8 प्रतिशत सस्ता है।
परिपत्र के अनुसार सभी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों में एसी 3 इकाॅनोमी के कोच लगाये जायेंगे। इनमें बच्चों के किराये की दर, सभी प्रकार की रियायत, रद्दीकरण एवं रिफंड के नियम उसी तरह से अनुमन्य होंगे जो एसी 3 के कोच में अनुमन्य हैं।
रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि विभिन्न ज़ोन में 50 एसी 3 इकाॅनोमी कोच भेजे जा चुके हैं, लेकिन किराये की दरें तय नहीं हो पाने के कारण अभी तक इन्हें गाड़ियों में नहीं लगाया गया था।
उल्लेखनीय है कि रेलवे ने एसी 3 कोच की नयी डिजाइन तैयार की है जिसमें 83 बर्थ लगायी गयी हैं जबकि सामान्य एसी 3 के कोच में 72 बर्थ होती हैं। रेलवे ने स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को वातानुकूलित श्रेणी का सस्ता विकल्प उपलब्ध कराने की पहले घोषणा की थी।(वार्ता) For English News : the states.news
Friday, July 10
Breaking News
- राजस्थान में तबादलों की अंतिम तारीख आज, हजारों कर्मचारियों की बढ़ी हलचल
- खतरों के खिलाड़ी 15 का आगाज, गौरव-रुबीना-ओरी करेंगे खतरनाक स्टंट
- सैमसंग के बाद अब Apple की फोल्ड फोन में एंट्री, iPhone Ultra का डमी वीडियो वायरल
- विंबलडन महिला फाइनल में चेक गणराज्य की दो खिलाड़ियों की टक्कर तय
- ‘काला हिरण’ विवाद के बीच मेकर्स का ऐलान, 17 जुलाई को टीजर
- राजपाल यादव को बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में फिर जेल भेजने का आदेश
- CG News: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर गिरा मासूम; बड़ा हादसा टला
- MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश ने पूरा किया 25% कोटा, 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात; पन्ना-सतना में भारी बारिश का अलर्ट
- यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
- पूर्व IAS नियाज खान का विवादित बयान, बोले- मुस्लिम तुर्की जैसा पहनावा अपनाएं; मॉब लिंचिंग का किया जिक्र

