नयी दिल्ली (mediasaheb.com)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नीतिगत दरों में
कटौती , तीन महीने तक ऋण की किश्तों की वसूली
नहीं करने और कार्यशील पूंजी पर ब्याज की वूसली तीन माह तक टालने का निर्णय कोरोना
वायरस के प्रभावों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए उठाया गया बड़ा कदम है।
श्री मोदी ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिनों
की आज समाप्त बैठक के बाद एक ट्विट कर कहा है कि केन्द्रीय बैंक के इस निर्णय से
तरतला में सुधार होने के साथ ही पूंजी की लागत कम होगी और मध्यम वर्ग तथा
कारोबारियों को मदद मिलेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी तरह के ऋण के किश्तों की
तीन महीने तक वसूली टालने और कार्यशील पूंजी पर इस दौरान ब्याज की वसूली से राहत
देने के रिजर्व बैंक के निर्णय की सराहना करते हुये कहा कि नीतिगत दरों में की गयी
कटौती का लाभ ग्राहकों को तत्काल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के
गवर्नर शक्तिकांता दास का यह बयान स्वागत योग्य है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव
वर्ष 2008-09 के वैश्विक अार्थिक संकट से भी अधिक
मजबूत है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रिजर्व बैंक के
निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि नीतिगत दरों में कमी किये जाने
कारोबारियो और उद्यमियों पर ब्याज का बोझ कम होगा तथा इससे आर्थिक गतिविधियों को
बल मिलेगा।(वार्ता)
Monday, October 5
Breaking News
- कोयला घोटाला मामले में कोर्ट पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, आरोपी चंद्रदेव राय और विनोद तिवारी भी रहे मौजूद
- मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- UP राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, हरदीप सिंह पुरी का नाम नहीं
- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना पड़ा भारी! प्रदर्शन में बुजुर्ग की मौत, अभिजीत दीपके पर चलेगा मर्डर केस?
- गिरिडीह उपचुनाव की तैयारी तेज, भाजपा में प्रत्याशी के नाम पर मंथन शुरू
- उदयपुर में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग
- अलीगढ़ के 8 बस स्टेशनों के बदलेंगे नाम, शहीदों और महापुरुषों को मिलेगी नई पहचान
- मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार
- रायपुर में ढाबा तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम, संचालक ने खुद पर पेट्रोल डालकर मचाया हंगामा
- SIR में वोटर का नाम कटने पर बॉम्बे हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अंतरिम रोक की मांग खारिज


