नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि आंदोलन कर रहे 60 से ज्यादा किसान अब तक दम तोड़ चुके हैं इसलिए सरकार को अपनी जिद छोड़ कर कृषि विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की वजह से मोदी सरकार किसानों की मांग नहीं मानने की जिद पर अड़ गई है और आंदोलनकारी किसानों के साथ निरंतर अन्याय कर रही है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया “मोदी सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया और अड़ियल रुख के कारण अब तक 60 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार उनके आंसू पोछने की बजाय उन पर आसू गैस से हमला कर रही है। यह निर्दयता सिर्फ अपने कुछ पूंजीपति मित्रों का कारोबार बढ़ाने के लिए की जा रही है। मोदी सरकार जिद छोड़ो और किसान विरोधी कानूनों को खत्म करो।”(वार्ता)(the states. news)
Sunday, June 28
Breaking News
- पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना
- झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
- ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
- गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई: ट्रॉनिका सिटी में 30 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी जमीन मुक्त
- डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड
- पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए


