रायबरेली, (media saheb.com) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी जिसमें वह स्थानीय महिलाओं से संवाद करेंगी।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये वाड्रा, पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं। उनके कार्यक्रम के मुताबिक वाड्रा रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी।
गौरतलब है कि रायबरेली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। रायबरेली विधानसभा सीट से पार्टी की विधायक अदिति सिंह के हाल ही में BJP का दामन थामने से उपजी रिक्तता को भरने के लिहाज से वाड्रा का रायबरेली दौरा अहम माना जा रहा है।
आगामी चुनाव में कांग्रेस द्वारा 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाने की घोषणा के बाद वाड्रा राज्य के विभिन्न इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर संबद्ध इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान करती हैं। साथ ही इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाये जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में है।(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Tuesday, June 23
Breaking News
- 23 जून डॉं श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस विशेषा लेख
- 23 जून मंगलवार का राशिफल: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार
- UP में सड़क सुरक्षा की नई पहल: IIT खड़गपुर और परिवहन विभाग ने तैयार किया स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी का ड्राफ्ट
- नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक निर्माण विभाग की कार्य पद्धत्ति में आया ऐतिहासिक परिवर्तन
- मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी
- झारखंड में कार्यरत शिक्षकों को भी देनी होगी जेटेट, फैसले का शिक्षकों ने किया विरोध
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
- बिहार के 3.96 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ की फसल क्षति अनुदान राशि ट्रांसफर, सीएम ने दी बड़ी राहत
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया


