इटली के गिफोनी फिल्म फेस्टिवल के 49वें संस्करण में ‘हिचकी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ग्रिफॉन पुरस्कार मिला है। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘ Hichki ‘ में रानी मुखर्जी एक टीचर की भूमिका में नजर आईं थी जिसे टॉरेट सिंड्रोम नाम की बीमारी होती है। फिल्म में दिखाया गया कि टीचर को अपनी प्रोफेशनल लाइफ में किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
रानी की एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीत लिया था। भारत में ये फिल्म मार्च 2018 में , जबकि चीन में ये 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा का कहना है कि ‘हिचकी’ वास्तव में एक यूनिवर्सल फिल्म है जों पूरी दुनिया के लोगों को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही। फिल्म फेस्टिवल में एलीमेंट्स प्लस 10 के नाम से एक खास सेगमेंट है जिसमें ज्यूरी के सदस्यों की आयु 10-12 के बीच में है। एलीमेंट्स प्लस 10 की श्रेणी में 1,500 से अधिक बच्चों ने चीन, जर्मनी, स्वीडेन, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के सात फीचर फिल्मों के लिए मतदान किया और इसमें ‘हिचकी’ को जीत हासिल हुई। यश राज फिल्म्स के इस प्रोजेक्ट ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है।
Tuesday, September 8
Breaking News
- को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
- उपभोक्ता संघ के माध्यम से मिलेगा ग्लूटेन फ्री गेहूं बीज : मंत्री सारंग
- अब सरकारी डॉक्टर 70 वर्ष की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएंः ब्रजेश पाठक
- दिल्ली में 12-13 सितंबर को BRICS समिट, भारत मंडपम में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज
- भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर अर्थशास्त्रियों का अलर्ट, ‘विकसित भारत’ के लिए अभी और तेज बढ़ना होगा
- सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम
- अब घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकेंगे किसान, मोबाइल ऐप से मिलेगा उर्वरक; जानें पूरी प्रक्रिया
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए जज, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति अधिसूचना जारी
- अखिलेश यादव ने लॉन्च की समाजवादी छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म, नीली टी-शर्ट और जींस में दिखेंगे छात्र
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

