रायपुर (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य के सभी जिलों में गरीबों एवं निराश्रित लोगों को निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला जारी है। कोरोना संक्रमण के चलते जरूरतमंदों 21 जुलाई को 17 हजार 572 जरूरतमंदों एवं निराश्रितों को निःशुल्क भोजन एवं खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराया गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सेनेटाईजर एवं दैनिक जरूरत का सामान भी जिला प्रशासन तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की सहयोग से जरूरतमंदों को लगातार मुहैया कराया जा रहा हैं। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 22 जुलाई को स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से 1174 मास्क एवं सेनेटाईजर, साबुन आदि का वितरण जरूरतमंदों को किया गया है।
यह उल्लेखनीय है कि जिलों में प्रशासन द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक एक करोड़ 12 लाख 83 हजार 917 लोगों को निःशुल्क भोजन एवं खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराया गया है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए अब तक 50 लाख 15 हजार 572 मास्क सेनेटाईजर एवं अन्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया है।(#thestates.news)
Friday, September 25
Breaking News
- 25 सितंबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
- सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की अनूठी पहल
- जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त ने एक्सपो मार्ट के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक
- 100 से अधिक विद्यार्थियों का रक्त समूह परीक्षण, 13 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश
- चकबंदी मामलों में किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
- पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बन रही है ऐतिहासिक दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी यूपी के युवाओं का कौशल
- उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए सिंगल लॉगइन सुविधा शुरू
- अर्बन चैलेंज फंड की दो दिवसीय कार्यशाला
- स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार

