रायपुर (mediasaheb.com) राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन परिसर के उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर अमलताश, कचनार, चंदन, फाईकस और गोल्डन साईप्रस पौधे का रोपण किया। राज्यपाल ने अपने द्वारा पूर्व में रोपण किए गए पौधों का निरीक्षण किया गया और उन्हें संरक्षित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी पर्यावरण का संरक्षण करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इसे एक दिन के आयोजन से ही इतिश्री न करें। जब-जब अनुकुलता हो वृक्षारोपण करें और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लें। यह देखें कि पौधा लगाने के बाद नष्ट न हों। आज कोरोना संक्रमण के समय पर्यावरण संरक्षण की अधिक जरूरत है, जिसे हम वृक्षारोपण के माध्यम से पूरी कर सकते हैं। (the states. news)
Tuesday, October 6
Breaking News
- महाराष्ट्र में पानी का संकट गहराया, 16 अक्टूबर से शहरी इलाकों में 10% पानी कटौती
- 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
- बिहार MLC चुनाव का पूरा गणित: 8 सीटों पर कौन करेगा वोट, कैसे तय होगी जीत?
- तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ यादव
- 51वीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में गूंजा योग का संदेश, नशे से दूर रहने और योग अपनाने की अपील
- समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो
- सेवा सेतु शिविर के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैम्प 9 अक्टूबर से
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- जनगणना के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण 13 से 16 अक्टूबर तक
- सआईआर की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज थे 7 लाख 50 हजार 769 मतदाता

