रायपुर (media saheb.com) । भाजपा के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने
तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि
मुख्यमंत्री रहते डॉ. रमन सिंह की सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे
रहे, विकास कार्यो की झूठी गुणगान करते रहे। तब
उन्हें सरकार नजर आती था। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकर किसानों, युवाओं, मजदूरों, महिलाओं के लिए काम कर रही है, पशुधन, गोपालक के लिए
योजना लेकर आ रही है, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा, तीज त्यौहार को पुनर्जीवित करने का काम कर रही
है। ऐसे में रमन सिंह को सरकार कैसे नजर आएगी? क्योंकि यह
वर्ग रमन सिंह सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ित रहे है। रमन सिंह को बताना चाहिए जिस
दौरान कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में नक्सली हमला हुआ, झीरम घाटी कांड हुआ जिसमें कांग्रेस के प्रथम
पंक्ति के नेताओं एवं सुरक्षाकर्मियों की शहादत हुई,उस दौरान
छत्तीसगढ़ में सरकार थी? की नहीं थी? झलियामारी
बालिका गृह में रेप की घटना हुई, गर्भाशय कांड, आंखफोड़वा कांड, मीना खलखो
कांड, सरखेगुड़ा कांड, एड्समेटा कांड, पेद्दागेलूर ,सोनकु-बिजलु हत्याकांड जैसी घटनाएं, फर्जी आत्मसमर्पण और फर्जी मुठभेड़ में आदिवासियों
की हत्याएं जैसे कांड होते रहे, दक्षिण बस्तर
के 4 विकासखंड तक सीमित नक्सलवाद 14 जिलों तक पहुंच गया उस दौरान सरकार थी?की नही थी?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के
संगठन मंत्री शिव प्रकाश के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके 14 विधायकों की विधायकी के आखिरी कार्यकाल स्पष्ट
नजर आ रहा है। टिकट कटने और राजनीति खत्म होने के डर से भाजपा के नेता अभी से
ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को पहले भाजपा के
गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास करने चाहिए। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में मोदी और
छत्तीसगढ़ भाजपा की लड़ाई चल रही है यह जनता देख रही है। प्रधानमंत्री जन कल्याण
संगठन से जुड़े लोगों को भाजपा के संगठन मंत्री पद छोड़ने की चेतावनी दे रहे हैं।
भाजपा के नेता सोशल मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ कैंची और पेट्रोल बॉटल उपयोग
करने की बात कर रहे हैं। सेवा समर्पण कार्यक्रम फिसड्डी साबित हो चुकी है। ऐसे में
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मीडिया में बने रहने के लिए आधारहीन बयानबाजी कर
रहे हैं।(For English News
: thestates.news)
Tuesday, June 23
Breaking News
- Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच इन 7 राज्यों में अगले 7 दिन होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
- GI टैग से चमकी रतलाम की शान! बालम ककड़ी और गराडू को मिली नई पहचान, दुबई तक बढ़ी मांग
- अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में प्रदर्शित हुई 64 योगिनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Y64 – व्हिस्पर्स ऑफ द अनसीन’
- मोहन कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज! नए विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद, सिंधिया खेमे से एक नाम तय
- 48 लाख लोगों को बड़ी राहत! मुफ्त रजिस्ट्री के लिए सरकार लाई अध्यादेश, कपास मंडी शुल्क में भी बदलाव
- महाकाल की भस्म आरती के लिए नई व्यवस्था, एक मोबाइल नंबर से 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति
- सिंहस्थ 2028 के लिए RPF का मेगा प्लान, 4500 अतिरिक्त जवानों के साथ 700 CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
- 23 जून डॉं श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस विशेषा लेख
- 23 जून मंगलवार का राशिफल: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार


