रायपुर (mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के
पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार के संसदीय सचिवों की
शीघ्र नियुक्ति की खबरों पर उसे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष में रहते भाजपा
सरकार के जिन निर्णयों का विरोध किया,उसे ही वह
सत्ता में आने पर लागू कर रही है।
डा. रमन सिंह ने आज यहां कुछ पत्रकारों से आनलाइन बातचीत में कहा
कि राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के संसदीय सचिवों की नियुक्ति को असंवैधानिक
बताते हुए कांग्रेस उच्च न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय तक गई, सत्ता में
आने के 18 महीने में ही उन्हे ज्ञान हो गया कि भाजपा सरकार के कदम सही
थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस अपने कथन से पलट रही है,और जो कदम
भाजपा सरकार ने उठाए थे उसका फालो कर रही है।।(वार्ता) (#thestates.news)
रमन सिंह ने संसदीय सचिवों की शीघ्र नियुक्ति की खबरों पर कांग्रेस पर कसा तंज
Previous Articleअनलॉक होते ही प्रदेश में रजिस्ट्रियों में आयी तेजी
Next Article नक्सली शहरी नेटवर्क का फरार आरोपी गिरफ्तार


