रायपुर (mediasaheb.com) भारतीय
जनता पार्टी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को अध्यक्ष की कमान सौंपकर राज्य
के 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे डा.रमन सिंह
को एक बार फिर अपना पसंदीदा नेता मानने का जहां साफ संकेत दे दिया है,वहीं पार्टी में उनके विरोधियों को करारा झटका दिया है।
भाजपा की लगभग 18 माह पूर्व
विधानसभा चुनावों में हार के बाद ही डा.सिंह के खिलाफ राज्य में पार्टी का एक गुट
सक्रिय हो गया,और वह उन्हे दरकिनार करने की कोशिशों में
जुट गया।उसने दिल्ली के खूब चक्कर लगाए।इसी बीच लोकसभा चुनाव आ गए।डा.सिंह ने
टिकटों के वितरण के दौरान राज्य की सभी 11 सीटों पर
नए प्रत्याशी उतारने का यह जानते हुए भी पार्टी को सलाह दे दी कि उससे उनके पुत्र
अभिषेक सिंह की भी राजनांदगांव से टिकट कट जायेंगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार डा. रमन सिंह की सलाह को राष्ट्रीय
सह संगठन मंत्री सौदान सिंह का भी समर्थन मिला और सभी सीटो पर नए प्रत्याशी उतारे
गए।डा. रमन सिंह के पुत्र का भी टिकट कटने से कोई इसका विरोध नही कर पाया।डा.सिंह
ने जमकर प्रचार भी किया।इसके चलते विधानसभा चुनावों में तीन चौथाई बहुमत से सत्ता
में आने वाली कांग्रेस केवल दो सीटे जीत पाई,जबकि
भाजपा ने नौ सीटे जीतकर जोरदार वापसी की।
राज्य में इसके बाद नगरीय निकाय चुनाव हुए।लोकसभा चुनावों में
करारी शिकस्त से भयभीत कांग्रेस सरकार ने निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष के जनता
से सीधे होने वाले चुनाव की प्रक्रिया को बदल दिया और अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव
करवाए।इसके चलते BJP निगमों,नगरपालिका
एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर नही रहा लेकिन
उसने इसके बाद भी सत्ता पक्ष को कड़ी चुनौती दी।(वार्ता)| (thestates.news)
Saturday, July 4
Breaking News
- 4 जुलाई 2026 राशिफल: शनिवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें धन लाभ और सफलता के योग
- धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
- सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
- भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
- मानव दुर्व्यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
- विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
- ‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति
- सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की


