मुंबई ( mediasaheb.com) | बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
पिछले काफी समय से चर्चा है कि ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके निर्देशक लव रंजन अब रणबीर के साथ अपनी अगली फिल्म बनाएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए रणबीर के ऑपोजिट श्रद्धा को साइन किया गया है।
बताया जा रहा है कि लव रंजन की यह फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस करेंगे। श्रद्धा कपूर से पहले इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का नाम जोड़ा जा रहा था। कई बार इन सभी को एक साथ मीटिंग करते भी देखा गया लेकिन ऐसा लगता है बात नहीं बनी और लव रंजन ने अपनी आगामी फिल्म के लिए श्रद्धा को साइन कर लिया।
श्रद्धा जल्द ही फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर-3डी’ में नजर आएंगी। वहीं रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं इस फिल्म में वह पहली बार आलिया भट्ट संग रोमांस करते दिखाई देंगे। (वार्ता) #_Street_Dancer-3D #_pyaar_ka_panchanaama #_Sonu_Ke_Titu_Ki_Sweety ‘
Thursday, September 10
Breaking News
- Rashifal 10 September: गुरुवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट।
- अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी से की भेंट
- योगी सरकार का नशामुक्त युवा पर फोकस, उच्च शिक्षण संस्थानों की हर कक्षा में गूंजेगा संकल्प
- दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना
- विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएं: मंत्री परमार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगा नया विस्तार
- योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कवच, कई वर्गों को परिवार सहित कैशलेस इलाज मुहैया कराया
- पढ़ाई से पेंशन तक एआई का सहारा, योगी सरकार ने समाज कल्याण को दिया स्मार्ट टच
- विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

