मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड
के रॉकस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र चार दिसंबर 2020 को रिलीज
होगी।
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र
में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की मुख्य
भूमिका है। ब्रह्मास्त्र इस साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस बड़ी
बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर ने एक फोटो
शेयर कर बताया कि ब्रह्मास्त्र 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी।
करण जौहर ने फोटो ट्वीट किया है जिसमें रणबीर कपूर, आलिया, अमिताभ बच्चन और निर्देशक अयान मुखर्जी
एक साथ कैंडिड पोज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2020 का बोर्ड हाथ में लिया हुआ है। अमिताभ और आलिया दोनों अयान
को देख रहे हैं, जबकि अयान अपना मुंह छिपाए हुए हैं। वहीं
रणबीर थम्स-अप किए खुश नजर आ रहे हैं और करण ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान करते हुए
लिखा कि यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म पांच भाषाओं में
बन रही है।(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार पहुंचे, रिकॉर्ड मतदान पर मतदाताओं का जताया आभार
- अमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य
- जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट
- चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
- झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 24 अगस्त से शुरू होगी नोटिस और सुनवाई प्रक्रिया
- मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न
- नगरी में विधायक अंबिका मरकाम ने फहराया तिरंगा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
- अनूपपुर में भारी बारिश से गिजरी नाला उफना, शहडोल-अमरकंटक मार्ग 12 घंटे से बंद


