नयी
दिल्ली, (media saheb.com) रक्षा
मंत्री राजनाथ सिंह (#Rajnath_singh
) ने पूर्वी
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर आज यहां एक उच्च
स्तरीय बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा की।
सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह ने सैन्य प्रमुखों और
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की ताजा
स्थिति पर बातचीत की और भविष्य की योजना पर भी चर्चा की।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद
नरवणे ने रक्षा मंत्री को 29 और 30 अगस्त की
दरम्यिानी रात पेगांग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सेना की हरकतों की जानकारी
दी।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि
चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए 29 और 30 अगस्त की रात दोनों देशों के बीच बनी
सहमति का उल्लंघन कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की जिसका भारतीय सैनिकों ने
करारा जवाब दिया और विफल कर दिया है। सेना
प्रमुख ने इस मुद्दे पर चीन के साथ कमांडर स्तर पर हो रही बातचीत के बारे में भी
जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि ताजा घटनाक्रम के कारण दोनों देशों की सेनाओं
के बीच पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे गतिरोध के लंबे खिंचने की
आशंका है क्योंकि इससे सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ गया है और दोनों देशों की सेना
अपना जमावड़ा बढाने में लगी है।(वार्ता)
Saturday, July 4
Breaking News
- नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
- यूपी में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए कोल इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने किया समझौता
- योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, आबकारी विभाग को जून में मिला 5,173.56 करोड़ रुपये का राजस्व
- यूपी की नौकरशाही पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार नहीं: सीएम योगी
- तीन दिवसीय यूपीटीईटी-2026 के दूसरे दिन की परीक्षा भी एआई निगरानी में शुचितापूर्वक संपन्न
- वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
- सीएम योगी मेदांता अस्पताल पहुंचे, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल
- ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर

