पौचेफस्ट्रूम, (mediasaheb.com)
बंगलादेश के हाथों आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में तीन विकेट से हारने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियंम गर्ग ने कहा कि गेंदबाजों ने बेहतरीन
प्रदर्शन किया लेकिन यह दिन हमारा नहीं था।
भारतीय टीम को बंगलादेश के हाथों अंडर-19 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में तीन विकेट से पराजय का सामना
करना पड़ा जिससे उसका पांच बार खिताब जीतने के सपना टूट गया। बंगलादेश ने भारत को
हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
प्रियंम ने कहा,“ टीम में
सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए। यह
हमारा दिन नहीं था। मुझे खुशी है जिस तरह गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया और
अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन बंगलादेश के
गेंदबाजों ने टीम को बेहतर शुरुआत दिलायी।”
उन्होंने कहा,“हमारे
बल्लेबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन हमें उम्मीद थी कि हम कुछ रन और बना
पाएंगे। इस पिच पर 215-200 रन एक अच्छा स्कोर होता। 178 रन का लक्ष्य अच्छा स्कोर नहीं था। लेकिन इसके बावजूद हमारे
गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और हमें मैच में बनाए रखा।”
कप्तान ने कहा,“बंगलादेश
के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन मैं अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से
बेहद खुश हूं। दक्षिण अफ्रीका में खेलना अच्छा अनुभव रहा। विश्वकप से पहले भी हमने
यहां सीरीज खेली थी जो बेहतरीन रही थी।”(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा


