लखनऊ/एजेंसी(media saheb ) राष्ट्रीय लोकदल ने भाजपा सरकारों पर जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है और कहा कि मोदी-योगी सरकार ने अब तक `सबका नाश और अपना विकास` ही किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने आईपीएन को भेजे बयान में कहा कि दोहरा चाल, चारित्र और चेहरा रखने वाली सरकार के मुख्यमंत्री विपक्ष को सीख देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि `सबका साथ सबका विकास` कहने वाली सरकार ने अब तक `सबका नाश और अपना विकास` किया है।
उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के हाथों खेलने वाली केंद्र और प्रदेश सरकारों ने जनता को समय समय पर नोटबंदी, जीएसटी और किसानों की कर्जमाफी जैसे क्रिया-कलापों से धोखा ही दिया है। हैदर ने कहा कि उप्र में बेरोजगार सरकार से धोखा खाकर तड़प रहा है और बेरोजगारों को रोजगार के बदले केवल लाठियां या कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से करोड़ों युवा बेरोजगार हुए थे जो आज तक दो जून की रोटी जुटाने में असमर्थ हैं। इतना सब कुछ होते हुए भी सरकार इन सब वर्गो की अनदेखी कर रही है। रालोद उपाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यही असंतुष्ट जनता अपने वोट नामक हथियार से भाजपा को परास्त करते हुए अपने भविष्य का नया रास्ता निकालेगी और केंद्र में किसानों और मजदूरों की हितैषी सरकार बनाएगी।
Tuesday, July 28
Breaking News
- गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
- दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन
- ग्रीन हाइड्रोजन समेत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे क्रिस्प और मैनिट
- सिवनी की 8 ट्रांसमिशन लाइनों ने कायम की मिसाल, करीब 1500 दिनों से निर्बाध जारी है विद्युत पारेषण
- इंदौर में 1लाख 75 हजार से अधिक नागरिकों ने एक साथ नशामुक्ति की ई-शपथ लेकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
- जमीनी अनुभव ही बनेंगे प्रशिक्षण, डिजिटल नवाचार और सेवा सुधार की नई दिशा
- “महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व” के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल


