मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक
व्यक्त करते हुये कहा कि वह उनके लिये एक फाइटर और पिता समान थे।
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त
किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने मन की बात कही हैं। उन्होंने लिखा है, ‘मैं इस खूबसूरत आदमी के बारे में क्या कह सकती हूं … जो
मेरे जीवन में बहुत प्यार और अच्छाईयां लेकर आए। आज हर कोई ऋषि कपूर के बारे में
बात कर रहा है… हालांकि मैं उनके पूरे जीवन जानती हूं। पिछले 2 वर्षों से मैंने उन्हें एक दोस्त, भोजन प्रेमी, सिनेमा
प्रेमी, एक फाइटर, एक नेता, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद
भावुक व्यक्ति और एक पिता के रूप में जाना है।”
उन्होंने लिखा, “पिछले 2 सालों से मैंने उनसे इतना प्यार पाया
जैसे किसी को गर्मजोशी से गले लगाया हो। मैं इस ब्रह्मांड को शुक्रिया कहना चाहती
हूं कि उनके जैसे इंसान से मिलाने के मौका दिया। आज मैं कह सकती हूं कि वो अब मेरे
परिवार का एक हिस्सा थे। ऋषि अंकल
आपको प्यार. आपको हमेशा याद करेंगे।इन सब चीजों के लिए शुक्रिया।हम आपको हमेशा के
लिए याद करेंगे धन्यवाद।”
गौरतलब है कि आलिया और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर काफी समय से एक
दूसरे को डेट कर रहे हैं।(वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा
- एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, कोकिला ने जीता सिल्वर और कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल
- भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की खबरों पर प्रबंधन का स्पष्टीकरण
- बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
- भारत में पहली बार डेंगू वैक्सीनेशन शुरू, दो डोज से 80% सुरक्षा का दावा
- प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति: मुख्यमंत्री
- पलामू के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
- उदयपुर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, कैंसर की दवा के लिए नई नैनो तकनीक को मिला पेटेंट
- बिहार के किसानों को 100% अनुदान पर मिलेंगे उन्नत बीज, 15 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- सर्दियों में AC का यह मोड करेगा कमाल, बिना कूलिंग के हटेगी धूल और बिजली का बिल भी रहेगा कम

