लखनऊ (mediasaheb.com)
पूर्व रक्षामंत्री
और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जीवन एवं राजनीतिक
संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘ मैं मुलायम’ जल्द ही रूपहले पर्दे पर धूम मचायेगी।
एम एस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म में देश की
प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में शुमार मुलायम का किरदार नवोदित अभिनेता अमित सेठी ने
निभाया है जबकि फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध बंगाली निर्देशक सुवेंदु राज घोष ने
किया है।
राजधानी लखनऊ के एक होटल में बुधवार को फिल्म के एक गाने की
लॉन्चिंग की गयी जिसे प्रसिद्ध गायक नवराज हंस ने गाया है और संगीत निर्देशक बाब
ने धुन प्रदान की है। इस मौके पर फिल्म के लीड एक्टर अमित सेठी, एक्ट्रेस सना अमीन शेख , सुप्रिया
कर्णिक निर्देशक सुवेंदु राज घोष, निर्माता
मीना सेठी मोंडल मौजूद थे।
अमित सेठी ने कहा “ यह गाना
मुलायम की वीरता को सलाम करता है। यह बहुत प्रेरणादायक और प्रेरक है। मजबूत संगीत
आपको एक पकड़ पाने के लिए प्रेरित करता है और अपने लक्ष्य की दिशा में काम करने के
लिए खुद पर विश्वास रखता है। हम पूर्व मुख्यमंत्री के संघर्ष और भावनाओं को सुनकर
महसूस कर सकते हैं।”
फिल्म का ट्रेलर शानदार एक्शन और सरगर्मी वाले संवाद दृश्यों
से भरपूर है। उन्होंने मुलायम के जीवन की घटनाओं को बहुत ही खूबसूरती के साथ परदे
पर उतारा है । एक किसान के बेटे , एक रेसलर
और फिर एक सफल राजनेता के रूप में अमित द्वारा मुलायम सिंह के जीवन का चित्रण बहुत
ही सशक्त अभिनय के साथ किया गया है। फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश
तिवारी, सुप्रिया कार्णिक, सयाजी शिंदे, सना अमीन
शेख, प्रेरणा, जरीना
वहाब और प्रकाश बेलावादी ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें
- साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल
- मधुबनी के बलिराजगढ़ में बड़ी खोज, खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष और संरचनाएं
- सहकार सप्ताह में भारत टैक्सी सेवा पर कार्यशाला, युवाओं को मिली जानकारी
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 10 दिवसीय दौरा, कतर से ब्रुसेल्स तक कूटनीतिक मिशन
- पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR
- दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन
- बिहार में कम बारिश का अलर्ट, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सूखा-रोधी खेती की सलाह
- ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर सर्विस टैक्स लगाने की तैयारी, वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत एक पायदान फिसला, 125वें स्थान पर पहुंचा

