मुंबई ( mediasaheb.com) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने सुपरहिट डांस नंबर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ जमकर डांस किया। सलमान खान हाल ही में दुबई गये, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ को भी प्रमोट किया। इस दौरान सलमान के साथ फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। उन्होंने ‘दबंग’ के गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ डांस किया, जिसका वीडियो मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस परफॉर्मेंस के दौरान जैकलीन शायद अपने डांस स्टेप्स भूल गई थीं। उन्होंने मनीष के इस पोस्ट पर लिखा है, ‘और मैंने अपने स्टेप्स गड़बड़ कर दिये।’ ‘दबंग 3’ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि इसमें भी एक खास आइटम नंबर होगा, जिसके बोल होंगे ‘मुन्ना बदनाम हुआ’। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर और साउथ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप नजर आएंगे। (वार्ता) #Dabang3 #Salman Khan #Jacqueline Fernandes
Sunday, August 2
Breaking News
- अमेरिका के आयडहो में बर्गर रेस्तरां पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत की आशंका
- पीएम मोदी ने 15 वर्षीय लड़की को किया माफ, मां ने जताया आभार
- पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 90 मीटर सड़क बनेगी विकास की धुरी
- यूपी के 3.50 लाख निजी स्कूल शिक्षकों को मिलेगी सेवा सुरक्षा की गारंटी
- इंदौर-नाशिक मार्ग पर अवैध बसों का संचालन, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
- बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग तेज
- रायपुर में थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- जिला बदर के बाद भी जांजगीर में छिपा बदमाश गिरफ्तार, केस दर्ज
- CG: बिलासपुर के कुरदुर में मिले मलेरिया के 6 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
- मुरैना में परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, अंधाधुंध फायरिंग में 2 सगे भाइयों की मौत

