रायपुर (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर भी उपस्थित थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।(the states. news)
Monday, June 29
Breaking News
- बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया
- पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना
- झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
- ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

