रायपुर, (media saheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि राजिम माघी पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का दर्शन होता है। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से इस मेले का आयोजन होता है। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में श्रद्धापूर्वक इस मेले में शामिल होते हैं। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के प्रयासों के तहत राजिम माघी पुन्नी मेले को उसके प्राचीन मूल स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि राजिम की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में भी महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर शुरू होने वाले मेले में भी लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते है। उन्होंने महानदी के तट पर सिरपुर में माघी पूर्णिमा के दिन से शुरू हो रहे सिरपुर महोत्सव की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को दी हैं।
Wednesday, July 15
Breaking News
- बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, प्रो. सिन्हा समेत कई नेता BJP में शामिल
- दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार
- बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, केसी सिन्हा समेत कई दिग्गज BJP में शामिल
- दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय
- टॉम क्रूज के साथ काम का मौका फहाद फासिल ने क्यों ठुकराया? चंद पैसों पर अटकी बड़ी हॉलीवुड फिल्म
- महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार
- ईरान-अमेरिका सीजफायर खत्म, ट्रंप का बड़ा ऐलान; बढ़ा पश्चिम एशिया में नए टकराव का खतरा
- TMC के बागी सांसदों को ओम बिरला का बड़ा आश्वासन, ममता बनर्जी की बढ़ सकती है मुश्किलें
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
- बिहार में 117 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, भूमि प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार


