रायपुर, (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति, खासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।(the states. news)
#समाचार #छग_समाचार #छत्तीसगढ़_समाचार #News_in_Cg #Newsincg #News_update_in_Cg #Cgnews #Chhattisgarhnews #Chhattisgarh_news #Cgsamchar #Raipurnews #Raipur_news #Cgupdate #news_in_ #News_in_Chhattisgarh

